भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:45, 4 सितम्बर 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= हँस-हँस गाने गाएँ हम ! / महेन्द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

.
माँ ! तू हमको प्राणों से भी प्यारी है !
.
मीठा दूध पिलाती है
रोटी रोज़ खिलाती है
हँस-हँस पास बुलाती है
गा-गा गीत सुलाती है
दुनिया की सब चीज़ों से तू न्यारी है !
  माँ ! तू हमको प्राणों से भी प्यारी है !
.
कहती हर रात कहानी,
बातें अपनी पहचानी,
सुन जिनको हम खुश होते
सुख सपनों में जा सोते,
हे माँ तुझ पर सब वैभव बलिहारी है !
माँ ! तू हमको प्राणों से भी प्यारी है !