भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिला राह वो कि फ़रार का न पता चला / ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:57, 6 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ग़ुलाम मुर्तज़ा राही }} {{KKCatGhazal}} <poem> म...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिला राह वो कि फ़रार का न पता चला
उड़ा संग से तो शरार का न पता चला

जो खिंचे खिंचे मुझे लग रहे थे यहाँ वहाँ
किसी एक ऐसे हिसार का न पता चला

रहा जाते जाते न देख सकने का ग़म हमें
वो ग़ुबार उठा कि सवार का न पता चला

रही हिज्र में जो इक इक पल की ख़बर मुझे
तो विसाल में शब-ए-तार का न पता चला

कई मौसमों से तलाश में है मिरी नज़र
किसी गुलसिताँ से बहार का न पता चला