भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरे अपने / रेशमा हिंगोरानी

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:05, 11 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> अश्क़<ref>आंसू<…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अश्क़<ref>आंसू</ref> वो काम कर गए मेरे,
अश्क़ वो थाम कर गए मेरे!

किसी से क़ीमते-वफ़ा<ref>प्यार / वफादारी की कीमत</ref> सुनकर,
अदा वो दाम कर गए मेरे!

मेरा ही करके कत्ल, देखो वो,
सर पे इलज़ाम कर गए मेरे!

पूछा ज़िंदगी की क्या है दवा,
वो आगे जाम कर गए मेरे!

और वो जाते-जाते कुछ न सही,
वफ़ा तो नाम कर गए मेरे!

गिल़ा औरों से नहीं है शम्मा,
मुझको बदनाम कर गए मेरे!

शब्दार्थ
<references/>