"मैं ने अपनी रूह को अपने तन से अलग कर रक्खा है / अब्दुल अहद 'साज़'" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अब्दुल अहद 'साज़' |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
मैंने अपना घर अपने मस्कन से अलग कर रक्खा है | मैंने अपना घर अपने मस्कन से अलग कर रक्खा है | ||
− | इसपे न जाओ कैसे किया है मैंने | + | इसपे न जाओ कैसे किया है मैंने मुझको ख़ुद से अलग |
बस ये देखो कैसे अनोखेपन से अलग कर रक्खा है | बस ये देखो कैसे अनोखेपन से अलग कर रक्खा है | ||
15:26, 24 मार्च 2020 के समय का अवतरण
मैंने अपनी रूह को अपने तन से अलग कर रक्खा है
यूँ नहीं जैसे जिस्म को पैराहन से अलग कर रक्खा है
मेरे लफ़्ज़ों से गुज़रो मुझ से दर-गुज़रो कि मैंने
फ़न के पैराए में ख़ुद को फ़न से अलग कर रक्खा है
फ़ातिहा पढ़ कर यहीं सुबुक हो लें अहबाब चलो वर्ना
मैंने अपनी मय्यत को मदफ़न से अलग कर रक्खा है
घरवाले मुझे घर पर देख के ख़ुश हैं और वो क्या जानें
मैंने अपना घर अपने मस्कन से अलग कर रक्खा है
इसपे न जाओ कैसे किया है मैंने मुझको ख़ुद से अलग
बस ये देखो कैसे अनोखेपन से अलग कर रक्खा है
उम्र का रस्ता और कोई है वक़्त के मंज़र और कहीं
मैंने भी दोनों को बहम बचपन से अलग कर रक्खा है
दर्द की गुत्थी सुलझाने फिर क्यूँ आए हो ख़िरद वालो?
बाबा ! हमने तुमको जिस उलझन से अलग कर रक्खा है