भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
यूँ दिल में अरमान बहुत हैं / जगदीश चंद्र ठाकुर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:24, 22 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश चंद्र ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <p...' के साथ नया पन्ना बनाया)
यूँ दिल में अरमान बहुत हैं
अक्षत कम भगवान बहुत हैं |
हासिल हो तो भी क्या होगा
फिर भी वे हैरान बहुत हैं |
यहाँ मुखौटे का फैशन है
गुल हैं कम गुलदान बहुत हैं |
शहर नया दस्तूर पुराना
दर हैं कम दरबान बहुत हैं |
सच बोलोगे, दार मिलेगी
झूठ कहो, ईनाम बहुत हैं |
हैं हकीम बीमार आज खुद
नुस्खे भी नादान बहुत हैं |
सुबह तुम्हारी मुट्ठी में है
दुनिया में इंसान बहुत हैं |