भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रचौ-रचौ है वृन्दावन रास / ब्रजभाषा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:52, 27 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |रचनाकार=अज्ञात }} {{KKLokGeetBhaashaSoochi |भाषा=ब्रजभाष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

रचौ रचौ है वृन्दावन रास
लँगुरिया चलै तो दर्शन कर आमें॥ टेक॥
है कौन गाँव रानी राधिका,
तो कौन गाँव घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
बरसाने की रानी राधिका,
तौ नन्दगाँव घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
कौन वरन की रानी राधिका,
तौ कौन बरन घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
गोरे बरन की रानी राधिका,
तौ श्याम बरन घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
पहने कहा है रानी राधिका,
और कहा पहने घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
लाल चुंदरिया राधे पहने है,
तौ पीताम्बर घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
कहा करत है रानी राधिका,
तौ कहा करत घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.
निरत करत है रानी राधिका,
और मुरली बजावै घनश्याम॥ लँगुरिया चलै.