भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रिश्तों की लाशें / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 20 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गांठ तो पक्की थी
धागे ही कच्चे थे
सो टूट गये
नेह के वे सारे
सम्बोधन ही छूट गये।
हम कायर हैं
दब्बू हैं-
संस्कारों के पिट्ठू हैं
हंसते हैं रोते हैं
रिश्तों की लाशों को
रो-रोकर ढोते हैं।