Last modified on 14 जून 2019, at 07:10

वफ़ा और प्यार के ज़ज्बात वाले / राज़िक़ अंसारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:10, 14 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem>वफ़ा और...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वफ़ा और प्यार के ज़ज्बात वाले
बहुत अच्छे थे हम देहात वाले

ज़रुरत हाथ फैलाए खड़ी है
कहाँ हैं सब हमारे साथ वाले

हमारी एकता को मार देंगे
किसी दिन ये सियासी हाथ वाले

सितारे चाँद जुगनू दर्द आँसू
ये मेरे हम सफ़र हैं रात वाले

हमें भी आज़मा कर देख लेना
अभी मौजूद हैं कुछ बात वाले