भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरज कल भोर में जगाना / जयकृष्ण राय तुषार

Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:38, 10 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयकृष्ण राय तुषार }} {{KKCatNavgeet}} <poem> नींद नहीं टूटे तो …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


नींद नहीं
टूटे तो
देह गुदगुदाना |
सूरज
कल भोर में
जगाना |

फूलों में
रंग भरे
खुशबू हो देह धरे ,
मौसम के
होठों से
रोज सगुन गीत झरे ,

फिर आना
झील -ताल
बांसुरी बजाना |

हल्दी की
गाँठ बंधे
रंग हों जवानी के ,
इन सूखे
खेतों में
मेघ घिरें पानी के ,

धरती की
कोख हरी
दूब को उगाना |

लुका -छिपी
खेलेंगे
जीतेंगे -हारेंगे
मुंदरी के
शीशे में
हम तुम्हें निहारेंगे ,

मन की
दीवारों पर
अल्पना सजाना |