भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्मरण / आरती 'लोकेश'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 17 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आरती 'लोकेश' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ अनोखा रिश्ता है रजनी का भोर से,
वरना क्यों पीछा करती ज्यों बँधी डोर से।
कैसा अद्वितीय साथ है सौन्दर्य का मोर से,
कैसा यह अद्भुत प्रेम है चाँद का चकोर से।
धरती व गगन जुड़ा है क्षितिज की कोर से,
निहार ये अदृश्य बंधन, रह जाते विभोर से।

एक अनोखा रिश्ता है डाल का हर पात से,
झड़कर मिट्टी में घुल, मिल जाता है तात से।
सागर से रिश्ता निभा तट सहता आघात से,
पक्षी के कलरव का अनुपम रिश्ता प्रभात से।
मोती सीप का रिश्ता उपदेश दे निष्णात से,
आत्मा का बहिरूप हर, जाना जाता गात से।

धरा से रिश्ता निभाती, रेत फिसलती मुट्ठी से,
स्नेह बंधन संतान पाए, माँ के दूध व घुट्टी से।
उमंग-उल्लास-पर्व का, चंचल रिश्ता छुट्टी से,
पहाड़ ऊँचा उठ जाता, कण-कण की मिट्टी से।
कलम का मजबूत रिश्ता, है तख्ती की पट्टी से,
ईश्वर से सबका रिश्ता, संदेश स्मरण चिट्ठी से।