Last modified on 5 जुलाई 2012, at 22:26

हाइकु 2 / सुभाष नीरव

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:26, 5 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष नीरव |संग्रह= }} {{KKCatHaiku}} <poem> (1) बह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(1)
बहता पानी
सुनाता है सबको
एक कहानी।

(2)
सखी री सुन
दुख यूँ खाए जैसे
गेहूँ को घुन।

(3)
बापू की चिंता
कैसे ब्याहे बिटिया
सर पे कर्जा।

(4)
माटी की गंध
अपने वतन की
खींचे मन को।

(5)
अपना दु:ख
पहाड़ – सा लगता
ग़ैर का बौना।

(6)
किसका डर
संकट में संग हो
तुम अगर।