भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़कपन की हसीं दिलकश डगर का / सुदेश कुमार मेहर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:06, 23 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदेश कुमार मेहर |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़कपन की हसीं दिलकश डगर का
हमारा प्यार था पहली नज़र का

सबब वो शाम का वो ही सहर का
भरोसा क्या करें ऐसी नज़र का

सिवा मेरे दिखे हैं ऐब सबके
बड़ा धोखा रहा मेरी नज़र का

तुम्हारी खुशबुएँ रख दीं हवा पर
पता लिख्खा नहीं तेरे शहर का

फड़कती थीं उनीदीं सी वो पलकें,
हमें धोखा हुआ तितली के पर का