भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वरीयता / हरिओम राजोरिया

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:40, 4 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिओम राजोरिया |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> ऐसे-ऐसे भी ह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐसे-ऐसे भी हैं इस महादेश में
जो अन्धे, लँगड़े या अपंग होने का
अभिनय न कर पाने की लाचारी से विगलित
जो गरीब-गुरबों से भी कुछ नीचे
जिनके पास नहीं है
किसी भी रंग का राशनकार्ड
जिनकी जात का कुछ कियाम नहीं
कोई धर्म जिन्हें झेलने को तैयार नहीं
जो रह गए हैं
जन होने की वरीयता से भी वंचित।