भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितनी अजीब बात है / अनिता भारती

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:01, 29 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी अजीब बात है
जब हम सोचने लगते हैं
सिद्धान्त केवल कहने की बात हैं
चलने की नही

हम सत्य न्याय समता
लिख देना चाहते है किताबों में
होता है वह हमारे
भाषण का प्रिय विषय
पर उसे नही अपनाना
चाहते जीवन में

हम बार-बार क़सम
खाते है अपने आदर्शों की
देते है दुहाई उनकी
भीड़ देख जोश
उमड़ आता है हमारा
जय भीम के नारों से
आँख भर आती है हमारी
गला अवरुद्ध हो जाता है
फफक कर रो उठते है हम

दुख तकलीफ उसकी याद कर
जो झेली थी भीम ने उस समय
पर हम आँख मींच लेते
उससे
जो अन्याय हमारी आँखों
नीचे घट रहा है