भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवनी / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:45, 6 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर }}चित...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चित्र जो

अतीत धुन्ध में

समा गया --

उसे

पुनः-पुनः उरेहना।


जो बिखर गया

जगह-जगह

व्यतीत राह पर --

उसे

विचार कर समेटना।


जो समाप्त-प्राय --

बार-बार

चाह कर

उसे सहेजना।

रीति-नीति

काव्य की नहीं !


जीवनी :

विगत प्रवाह,

जी चुके।

काव्य :

वर्तमान

वेगवान

जी रहे।