भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूल-भरी दोपहरी / नेमिचन्द्र जैन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:17, 4 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेमिचन्द्र जैन }} {{KKCatNavgeet}} <poem> धूल-भरी दोपहरी जगती क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धूल-भरी दोपहरी
जगती के कण-कण में गूँजी आकुल-सी स्वर लहरी
सरस पल आते-जाते
करुणा सिकता भर लाते
एक मूर्च्छना-सी प्राणों पर बेमाने बरसाते
अलसता होती गहरी।

मधुर अनमनी उदासी
एक धूमिल रेखा-सी-
छाई है; बहता जाता है पवन अरुक संन्यासी
कौन देश की ठहरी?
आकर यों चल दिए कहाँ ओ जग के चंचल प्रहरी!