भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरा केन्द्रीय रंग नहीं है / रघुवंश मणि

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:32, 24 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रघुवंश मणि }} हरा केन्द्रीय रंग नहीं है बसंत के ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरा केन्द्रीय रंग नहीं है


बसंत के मौसम में भी

हरा केन्द्रीय रंग नहीं है


हरे के अलावा भी

बहुत से रंग हैं बिखरे


हरा केन्द्रीय रंग नहीं है

भले ही परिवेश में हो मुख्य


जिन्हें हम नहीं देखते

नहीं कह पाते उन्हें रंग


दुनिया का केन्द्रीय रंग कौन सा है?

हरा केन्द्रीय रंग नहीं है