भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

डूब गया दिन / महेश उपाध्याय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:03, 29 अगस्त 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डूब गया दिन नीले ताल में
और हम
पानी की पर्त-पर्त छीलकर
जाने क्या खोजते रहे ?

लौट गई हवा द्वार से
सन्नाटा सूँघ कर
फैल गई बदन भर घुटन
खूँद-खूँद कर

और हम सवेरे से शाम तक
जाने क्या सोचते रहे
जाने क्या खोजते रहे ?