भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भोर भई, तकते पिय का पथ / लावण्या शाह

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 6 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह }} <poem> भोर भई , तकते पिय का पथ आये ना मे…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भोर भई , तकते पिय का पथ
आये ना मेरे प्रियतम आली
                भोर भई !
चन्द्र किरण ने झूला झुलाया
सपनों की माला का हार पहनाया
ओ मेरे प्रियतम मैं डाली - डाली
झूली अकेली सावन में निराली
कान्हा बिन ज्यों राधे अकेली,
लाज से काँपे थर थर चमेली
भोर भई , तकते पिय का पथ
आये ना मेरे प्रियतम आली
                भोर भई !
प्यार का दीवला, प्रीत की बाती,
दोनों जले पिया सारी राती
बिखरे थे कितने अम्बर पे तारे,
उनकों गिने, नयनों ने हमारे
फिर भी ना मन को चन पड़े रे
कितने अकेले हम हैं खड़े
भोर भई , तकते पिय का पथ
आये ना मेरे प्रियतम आली
                भोर भई !