भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अस भूलन परी अपार हो / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:40, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अस भूलन परी अपार हो पारख मिले न पारखी।
ओंकार के पदे में हो भटक फिरे संसार।
अक्षर को चीन्हों नहिं अर मिल करत निहार हो।
इच्छा माया रची पांच तत्त गुण तीन।
काल कर्म लै संचरों दुख-सुख भयो अधीन हो।
जो लो मिसरत तत्त की तो लो सुखी जमत।
मिसरत छूटी महल से भयो अंध को पत्र हो।
विन विवेक मत बाबरी कहत थतोला बात।
जूड़ीराम शबदै लखै शीतल भयो न गात हो।