भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आओ हम बादल बन जाएं / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:33, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आओ हम बादल बन जाएँ
गरमी बहू, ताप रही धरती
हम इससे ऊपर उठ जाएँ
आसमान में सैर करें फिर
तरह-तरह के रूप बनायें।

उमड़ चले हम धीरे-धीरे
कजरारे बनकर छा जाएँ।
चलो साथियों गरज गरजकर।
बिजली भी चमचम चमकायें।

पहले बूँदें बरसायेंगे
फिर तो मूसलाधार बहाये।
बरस-बरस कर थक जाएँ तो
झट पुरवइया हवा चलायें।
उतर आयेंगे धरती पर तब
सावन के हम गीत सुनायें।