भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भय - 1 / रुस्तम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 26 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुस्तम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
भय ही में जीता हूँ,
भय मुझे लगा हुआ है।

मेरी आत्मा
काँपती है
किसी
मामूली
चीज़ की तरह।

मैं बाहर निकलता हूँ,
फिर भीतर लौट आता हूँ।

भय को सोचता हूँ,
लिखता हूँ :

यहाँ
काग़ज़ पर भी भय है।

शब्द
मुझ पर लपकते हैं,
मुझे डराते हैं:

कितना
विकृत है
उनका चेहरा!

विचार भय है
अर्थ भय
वाक् भय
वाणी भय

प्रेम भय
प्रियतम भय
देह भय
प्राण भय