भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

'नूर-जहाँ' / हबीब जालिब

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:07, 10 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हबीब जालिब |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हुजूम-ए-यास में जोत आस की तिरी आवाज़
हम अहल-ए-दर्द की है ज़िंदगी तिरी आवाज़

लबों पे खिलते रहें फूल शेर-ओ-नग़्मा के
फ़ज़ा में रंग बिखेरे यूँही तिरी आवाज़
दयार-ए-दीदा-ओ-दिल में है रौशनी तुझ से
है चेहरा चाँद मधुर चाँदनी तिरी आवाज़

हो नाज़ क्यूँ न मुक़द्दर पे अपने 'नूर-जहाँ'
तुझे क़रीब से देखा सुनी तिरी आवाज़
न मिट सकेगा तिरा नाम रहती दुनिया तक
रहेगी यूँही सदा गूँजती तिरी आवाज़