Last modified on 9 फ़रवरी 2010, at 21:28

अँधेरों के विरुद्ध / अनुप्रिया

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:28, 9 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुप्रिया |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> पिघलने दो बर्फ़ हो…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पिघलने दो
बर्फ़ होते सपनों को
कि
बनते रहें
आँखों में उजालों के नए प्रतिबिम्ब
छूने दो
अल्हड़ पतंगों को
आकाश की हदें
कि गढ़े जाएँ
ऊँचाई के नित नए प्रतिमान
बढ़ने दो
शोर हौंसलों का
कि
घुलते रहें
रोशनी के हर नए रंग
ज़िन्दगी में
हर अँधेरे के विरुद्ध।