भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंखियाँ मिला के अंखियाँ रोयें दिन रतियाँ / मोती बी.ए.

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:42, 29 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोती बी.ए. |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अखियाँ मिला के अखियाँ
अखियाँ मिला के अखियाँ
रोयें दिन रतियाँ
होय न भूलें बतियाँ
भूलें न सुरतिया हो तोहार

किया था भरोसा तुम पे, तुम्हीं ने भुलाया मुझको
तुम्हीं ने हँसाया पिया तुम्हीं ने रुलाया मुझको
ओ तुम्हीं ने हँसाया पिया तुम्हीं ने रुलाया मुझको
तोहरे हीं ख़ातिर सजना
हुई मैं बावरिया
हो संवरिया मोरे निरखूँ डगरिया मैं तोहार

पी पी पी पुकारूँ रो रो
रहिया निहारूँ पिया
हारी समझा समझा के
मन ना मनाये जिया
ओ मन ना मनाये जिया
दिल में समा के बलमा
जिया भरमा के
हो बना के अपना छतिया पे मारे वो कटार

दुनिया मिटाने थी तो दुनिया बसाई क्यूँ थी
नदिया किनारे अखियाँ हमसे मिलाईं क्यूँ थी
ओ नदिया किनारे अखियाँ हमसे मिलाईं क्यूँ थी
कछु न सुहावे मोहे
चैन नहीं आवे
ओ बुलावे तोहे अखियाँ बहावें जल की धार