भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंगीकार / अशोक वाजपेयी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:49, 5 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = अशोक वाजपेयी }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जब वह अपने ओंठों पर चु...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब वह अपने ओंठों पर
चुम्बन की प्रतीक्षा कर रही थी
वसन्त ने चुना स्पर्श के लिए
उसके बाएँ कुचाग्र को

जब वह अन्यमनस्क थी
उसके आर्द्र अन्धेरे में प्रवेश किया
एक धधकते पुष्प की तरह
वसन्त ने

जब वह अपने लावण्य में
परिपक्व थी
उसके बखान में
ठिठका रह गया
एक शब्द की तरह
वसन्त

स्वीकार के बाद
चकित वसन्त ने
उसे किया बहुधा अंगीकार

रचनाकाल :1990