Last modified on 25 जुलाई 2021, at 14:17

अंग लग जा बालमा / शैलेन्द्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:17, 25 जुलाई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कारे-कारे बदरा, सूनी-सूनी रतिया, सजना
बिजुरी जो चमके, धड़क जाए छतिया, सजना
मैं अकेली पिया, लरजे मोरा जिया, ऐसे में तू न जा
अंग लग जा बालमा, मोरे अंग लग जा बालमा
मैं अकेली पिया, लरजे मोरा जिया, ऐसे में तू न जा
मोरे अंग लग जा बालमा, मोरे अंग लग जा बालमा

आज हवाएँ मोसे करें जोरा-जोरी
उड़ जाना चाहें लेके साड़ी को मोरी
इन हवाओं से बचा बालमा
मोरे अंग लग जा बालमा …

पगला ये मन मोरा, बस में न आए
हाथ छुड़ाके पापी जहाँ-तहाँ जाए
इसे तू ही समझा बालमा
मोरे अंग लग जा बालमा …

1970