Last modified on 22 जुलाई 2009, at 21:13

अंधेरे के अर्जुन / रमेश कौशिक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:13, 22 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश कौशिक |संग्रह=चाहते तो... / रमेश कौशिक }} <poem> ये ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये रोशनी
नहीं होने देंगे
रोशनी होगी
तब ये कहाँ होंगे

अंधेरे में द्रोपदी को
भोगते रहना ही
काम्य है
आज के अर्जुनों का
साम्य है