Last modified on 4 अप्रैल 2018, at 22:59

अंधे बहरे हैं चंद गूँगे हैं / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:59, 4 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अंधे बहरे हैं चंद गूँगे हैं।
मेरे चेहरे पे कितने चेहरे हैं।

मैं कहीं ख़ुद से ही न मिल जाऊँ,
ये मुखौटे नहीं हैं पहरे हैं।

आइने से मिला तो ये पाया,
मेरे मुँह पर कई मुँहासे हैं।

फ़ेसबुक पर मुझे लगा ऐसा,
आप दुनिया में सबसे अच्छे हैं।

अब ज़माना उन्हीं का है ‘सज्जन’,
क्या हुआ गर वो सिर्फ़ जुम्ले हैं।