भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंर्त्तनाद / संजय अलंग

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:03, 5 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय अलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> अधनंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अधनंगा ज़िन्दगी को घसीटता
किनारे पड़ा जीव
शायद मानव
दैयनीय, लुंज-पुंज, असहाय
देखता न कोई उसे
अपने से फुरसत कहाँ किसे
न अपनी गली की
न गाँव की
न देश की
चिंता है कहाँ किसे
न समझाने को कोई, न बताने को

इन मानवों औ’ गलियों से ही भारत

ए सुन और उठ
इनकी बहुमूल्यता तू जान
आख़िर कब तक
यूँ निकालते रहेंगें हम
स्वतंत्रता दिवस पर मात्र विशेषांक