भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
अकाल राहत (1) / मदन गोपाल लढ़ा
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: मदन गोपाल लढ़ा | » संग्रह: होना चाहता हूँ जल |
सरबती खुश है
इस पखवाड़े
ग्रामसेवक ने लिख दिया है
मस्टर-रोल में उसका नाम।
हवा की तेजी से बीतेंगे
ये पन्द्रह दिन
और उसके हाथ में होंगे
डेढ़ सौ रुपये नगद
साथ में
चार मण गेहूँ के कूपन।
बीते बरस भी
अकेली सरबती ने
ढेरी लगाई थी
सात क्विटंल गेहूँ की
चार सौ रुपयों के संग।
तीन महीने के जीव को जीते हुए
सरबती खुश है
इस बरस भी
जापे के खर्च
सासू की बीमारी और
धणी की दारू के जुगाड़ में
काम आएगी
उसकी मेहनत।