भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
छो ("अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न" सुरक्षित कर दिया [edit=sysop:move=sysop])
(कोई अंतर नहीं)

23:25, 2 नवम्बर 2008 का अवतरण

महत्वपूर्ण कड़ियाँ
Problem in Reading Hindi Font? नये आगंतुकों का स्वागत कविता कोश में योगदान कैसे करें
नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया कविता कोश में वर्तनी के मानक अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


मैं भी कविता कोश में अपनी रचनाएँ जोड़ना चाहता/चाहती हूँ

इसके लिये यहाँ क्लिक करें >> नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया

क्या कविता कोश में केवल प्रतिष्ठित रचनाकारो की रचनाओं का ही संकलन किया जाता है?

प्रतिष्ठित रचनाकारो की रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में संकलित करना कविता कोश का पहला उद्देश्य है। कोश का विकास चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। सही समय पर कोश में सभी रचनाकारों की रचनाएँ शामिल करने का प्रावधान है। इस सन्दर्भ में कविता कोश की नीतियाँ पढ लें।

क्या कविता कोश एक ई-पत्रिका है?

कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है। यह एक कोश है जिसके स्वामी और वर्धक हम सभी हैं -आप भी! कविता कोश आपका सहयोग चाहता है -हम सब के सहयोग से ही यह खजाना बढेगा। आप कवियों की सूची में दिये गये कवियों की अधिक से अधिक रचनाओं का यूनिकरण करने में अपना योगदान दें। देखें: कविता कोश में योगदान कैसे करें।</font>

कविता कोश में वर्तनी (Spelling) की त्रुटियाँ हैं। ऐसा क्यों?

कविता कोश के पन्नों को कोई भी बदल सकता है और नये पन्ने भी बना सकता है। सभी लोग वर्तनी की शुद्धता पर एक सा ध्यान नहीं देते और इसी कारण कोश में उपलब्ध सामग्री में त्रुटियाँ होने के आसार बढ जाते हैं। लेकिन कविता कोश में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता में लगातार सुधार होता रहता है। आपसे निवेदन है कि यदि आप कोई त्रुटि देखें तो उसे तुरंत दूर कर दें। ऐसा करने के लिये उस पन्ने के ऊपर दिये गये Edit लिंक का प्रयोग करें।

क्या कविता कोश में रचनाएँ जोड़ने से कॉपीराइट का उलंघन नहीं होता?

इसके बारे में यहाँ पढ़े

क्या कविता कोश से किसी का कोई आर्थिक हित जुड़ा है?

कविता कोश के साथ किसी का भी कोई भी आर्थिक हित नहीं जुडा है। कविता कोश के स्वप्न को साकार करने के लिये विश्वभर से हिन्दी-प्रेमी व्यक्ति स्वेच्छा से कोश में योगदान कर रहे हैं। कविता कोश बनाने के लिये जालस्थल की सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्था Wikia.com कोश के जालस्थल पर कुछ विज्ञापन दिखाती है और इस तरह यह संस्था इस सेवा को मुफ़्त उपलब्ध करा पाती है।

कविता कोश की वैबसाइट सुंदर नहीं दिखती।

कविता कोश के रूप में सुधार जारी है। अभी यह केवल शुरुआत है। धीरे धीरे इसका रूप सँवरेगा। परंतु कविता कोश एक कोश है -पत्रिका नहीं। इसलिये हमारा ध्यान इसमें उपलब्ध सामग्री की मात्रा और शुद्धता पर अधिक होना चाहिये और रूप-सज्जा पर कम।

क्या कविता कोश विकिपीडिया का अंग है?

नहीं! कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित एक जालस्थल है। इसे Wikia की ओर से दी गई जालस्थल की सेवा का प्रयोग करके ललित कुमार ने स्थापित किया है। कविता कोश विकिपीडिया जैसा दिखता ज़रूर है परन्तु यह विकिपीडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।