भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अगर दिल में चाहत बसाई न होती / सुनीता पाण्डेय 'सुरभि'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 27 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता पाण्डेय 'सुरभि' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर दिल में चाहत बसाई न होती।
तो दिल पर कभी चोट खाई न होती॥

मुहब्बत की शम्मा जलाई न होती।
तो दुश्मन ये सारी खुदाई न होती॥

चमन मेरे दिल का उजड़ता नहीं ये-
यूँ दिल की कली मुस्कुराई न होती।

रुलाया न होता तेरी याद ने गर-
लबों पर मैं फरियाद लाई न होती।

मेरे हाथ की इन लकीरों में तेरा-
अगर नाम होता जुदाई न होती।

ज़माना भी होता न दुश्मन हमारा-
जो शामिल तेरी बेवफ़ाई न होती।

जो तन्हा ही रहना था मुझको 'सुनीता' -
तो बेहतर था दुनिया में आई न होती।