भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अगर बचे कुछ फूल / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:45, 4 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatDoha}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

50
जंगल काँटों का घना, विषधर चारों ओर।
निश्चय होती है सदा, अँधियारे की भोर।
51
गाँव ,गली से द्वार तक, फैली है बारूद।
आँगन तक पहुँचे नहीं, कैसे बचे वजूद।
52
बहुत कुछ यहाँ बच गया, अगर बचे कुछ फूल।
जीवन में खुशबू रहे ,दूर हटें सब शूल।
53
सींच भाव से मन-भूमि , दे डाला उपहार।
रूप हज़ारों हों भले, एक नाम है प्यार।
54
विधना से अब तक किया,मैंने यही सवाल।
वसन्त ले पतझर दिए, हमको पूरे साल।
55
मन से की आराधना, सुख थे सागर पार।
असुर खड़े घर द्वार पर,करते हाहाकार।
56
हीरे, सोने से परे तुम हो मन की आस।
तुझ बिन दो पल ना चले, जर्जर तन की साँस।

-0-