भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अगर हाथी एक जीव है और मच्छर भी / हेमन्त शेष

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर हाथी एक जीव है और मच्छर भी
तो दोनों की 'मात्रा और भार' के फर्क को
कविता-प्रयोजन में कैसे समझें
दुख है प्रगतिशील-काव्य सिद्धान्त
इस दिशा में हमारी कोई मदद नहीं करते
अब आप को क्या समझाना
हाथी और मच्छर पर लिख कर
मैंने यही तो बात कहनी चाही थी