भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अग्नि-वर्षा है तो है हाँ बर्फ़बारी है तो है (ग़ज़ल) / एहतराम इस्लाम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: अग्नि वर्षा है तो है हाँ बर्फबारी है तो है, मौसमों के दरमियाँ इक जं…)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=एहतराम इस्लाम
 +
}}
 +
[[Category:ग़ज़ल]]<poem>
 +
 
अग्नि वर्षा है तो है हाँ बर्फबारी है तो है,
 
अग्नि वर्षा है तो है हाँ बर्फबारी है तो है,
 
मौसमों के दरमियाँ इक जंग जारी है तो है |
 
मौसमों के दरमियाँ इक जंग जारी है तो है |
पंक्ति 31: पंक्ति 37:
 
“एहतराम” अपने गजल-लेखन को कहता है कला,
 
“एहतराम” अपने गजल-लेखन को कहता है कला,
 
आप कहते हैं उसे जादूनिगारी है, तो है |
 
आप कहते हैं उसे जादूनिगारी है, तो है |
 +
<poem>

01:20, 20 जून 2010 का अवतरण


अग्नि वर्षा है तो है हाँ बर्फबारी है तो है,
मौसमों के दरमियाँ इक जंग जारी है तो है |

जिंदगी का लम्हा लम्हा उसपे भारी है तो है,
क्रांतिकारी व्यक्ति कुछ हो क्रांतिकारी है तो है |

मूर्ती सोने की निरर्थक वास्तु है उसके लिए,
मोम की गुडिया अगर बच्चे को प्यारी है तो है |

खूं- पसीना इक करके हम सजाते हैं इसे,
हम अफर कह दें कि यह दुनिया हमारी है तो है |

रात कोठे पर बिताता है कि होटल में कोई,
रोशनी में दिन कि मंदिर का पुजारी है तो है|

अपनी कोमल भावना के रक्त में डूबी हुई,
मात्र श्रद्धा आज भी भारत की नारी है तो है |

हैं तो हैं दुनिया से बे परवा परिंदे शाख पर,
घात में उनकी कहीं कोई शिकारी है तो है|

आप छल बल के धनी हैं जीतियेगा आप ही,
आपसे बेहतर मेरी उम्मीदवारी है तो है|

देश के सम्पन्नता कितनी बढ़ी है, देखिये,
सोचिये क्यों ? देश की जनता भिखारी है तो है |

दिल्लियों अमृतसरों की भीड़ में खोई हुई,
देश मे अपने कहीं कन्याकुमारी है तो है |

“एहतराम” अपने गजल-लेखन को कहता है कला,
आप कहते हैं उसे जादूनिगारी है, तो है |