भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अचानक-1 / भास्कर चौधुरी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:08, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> उसने जीवन भर र…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसने जीवन भर
रौब झाड़ा
अपने मातहतों पर
गुस्सा करता रहा बात-बेबात

किसी की न सुनी
कहता रहा अपनी ही
करता रहा अपने मन की
आज अचानक चल बसा...