भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अच्छे दिन की खूब कही है / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 8 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अच्छे दिन की खूब कही है।
उलट-पुलट कर बात वही है।।

राजा के नंगेपन का क्या,
‘परजा’ के मुँह जमा दही है।।

निर्बल और सबल का रिश्ता,
इनका सिर, उनकी पनही है।।

‘भाग-करम’ सब अपने-अपने,
शासन का कुछ दोष नहीं है।।

बटमारों की पाँचों घी में,
आज़ादी का सुफल यही है।।

जुमलेबाजी के जंगल में,
सच्चाई तो भटक रही है।।

भूखे-नंगे राजा चुनते,
क्या इससे संतोष नहीं है?