Last modified on 16 मई 2014, at 20:21

अजहूँ न निकसे प्रान कठोर / दादू दयाल

अजहूँ न निकसे प्रान कठोर .
दरसन बिना बहुत दिन बीते सुंदर प्रीतम मोर.
चारि पहर चारों जुग बीते रैनि गंवाई भोर .
अवधि गई अजहूँ नहिं आए कतहुँ रहे चितचोर.
कबहूँ नैन निरखि नहिं देखे मारग चितवत तोर.
दादू ऐसे आतुर बिरहिनि जैसे चन्द चकोर.