Last modified on 29 अक्टूबर 2016, at 12:32

अज अविनाशी अखिल भुवनपति / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 29 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(राग वागेश्वरी-ताल झूमरा)

अज अविनाशी अखिल भुवनपति मायापति स्वतन्त्र भगवान।
 प्रकट हु‌ए निज लीलासे ही चिदानन्द-विग्रह द्युतिमान॥
 लीला ललित दिव्य ब्रजमें कर भक्तको कर शुचि रस-दान।
 पहुँचे द्वारावती, रचे लीलाके अद्भुत अमित विधान॥
 कुञ्रुक्षेत्रकी समर-भूमिमें बने पार्थ-सारथि तज मान।
 शरणागतको वरद-हस्त हो करते अक्षय अभय-प्रदान॥