भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अदाओं की तेरी जादूगरी जानी नहीं जाती / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: अदाओं की तेरी जादूगरी जानी नहीं जाती नहीं जाती है मेरे दिल की हैर...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | अदाओं की तेरी जादूगरी जानी नहीं जाती | + | {{KKGlobal}} |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
+ | }}अदाओं की तेरी जादूगरी जानी नहीं जाती | ||
नहीं जाती है मेरे दिल की हैरानी नहीं जाती | नहीं जाती है मेरे दिल की हैरानी नहीं जाती |
20:35, 28 जुलाई 2009 का अवतरण
अदाओं की तेरी जादूगरी जानी नहीं जातीनहीं जाती है मेरे दिल की हैरानी नहीं जाती
ये किस मंज़िल पे ले आयी है तू ऐ ज़िन्दगी मुझको
कि अब सूरत भी मेरी मुझसे पहचानी नहीं जाती!
मुसाफिर लौटकर आने का फिर वादा तो करता जा
अगर कुछ और रुक जाने की जिद मानी नहीं जाती
ये माना तू ही परदे से इशारे मुझको करता है
बिना देखे मगर दिल की परीशानी नहीं जाती
अगर है प्यार दिल में तो कभी सूरत भी दिखला दे
तेरे कूचे की मुझसे खाक़ अब छानी नहीं जाती
कभी तड़पा ही देगी प्यार की खुशबू, गुलाब! उसको
कोई भी आह तेरे दिल की बेमानी नहीं जाती