Last modified on 27 जनवरी 2016, at 02:19

अधूरी कविता / अर्पण कुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:19, 27 जनवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्पण कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लिखी गई कविता
हो जाती है बेमानी अक्सरहाँ
कई बार लिखे जाने के चंद
क्षणों बाद ही
रह जाते हैं भाव अधूरे
समय के झोंके में हिलते-डुलते
साया-मात्र भर

अंदर बैठा गवाह
बगैर स्खलित हुए
कुछ-न-कुछ
रख नहीं पाता कदाचित
अपनी बात
एक बार भी ।