Last modified on 14 मार्च 2013, at 12:30

अनकही बात / गिरिजाकुमार माथुर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:30, 14 मार्च 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिजाकुमार माथुर }} {{KKCatGeet}} <poem> बोलत...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बोलते में
मुस्‍कराहट की कनी
रह गई गड़ कर
नहीं निकली अनी

खेल से
पल्‍ला जो उँगली पर कसा
मन लिपट कर रह गया
छूटा वहीं

बहुत पूछा
पर नहीं उत्‍तर मिला
हैं लजीले मौन
बातें अनगिनी

अर्थ हैं जितने
न उतने शब्‍द हैं
बहुत मीठी है
कहानी अनसुनी

ठीक कर लो
अलग माथे पर पड़ी
ठीक से
आती नहीं है चाँदनी

याद यह दिन रहे
चाहें दूर से
दूर ही से सही
आए रोशनी