भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनन्त उड़ान / कुमुद बंसल

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 17 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमुद बंसल }} {{KKCatKavita}} <poem> परिंदे ने भर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

परिंदे ने भर ली है उड़ान
वृक्ष, वृक्ष के काँटे
वृक्ष पर घोंसला
सब छूटा पीछे
पंख फैले आसमान
घोंसले की गर्माहट
अपनों से चुभन
सब छूटा पीछे उड़ रहा वो गगन
परिंदे ने भर ली है उड़ान
होगा क्या अंत इस उड़ान का
नहीं चाहिए वृक्ष पर घोंसला
नहीं चाहिए अपनों से चुभन
यह उड़ान ही बन जाए अनंत