भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अना की मोहनी सूरत बिगाड़ देती है / मुनव्वर राना

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:13, 23 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुनव्वर राना |संग्रह=फिर कबीर / मुनव्वर राना }} {{KKCa…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अना<ref>आत्म-सम्मान</ref>की मोहनी<ref>मोहक, मोहिनी</ref>सूरत बिगाड़ देती है
बड़े-बड़ों को ज़रूरत बिगाड़ देती है

किसी भी शहर के क़ातिल बुरे नहीं होते
दुलार कर के हुक़ूमत<ref>शासन</ref>बिगाड़ देती है

इसीलिए तो मैं शोहरत<ref>प्रसिद्धि</ref>से बच के चलता हूँ
शरीफ़ लोगों को औरत बिगाड़ देती है

शब्दार्थ
<references/>