Last modified on 8 फ़रवरी 2016, at 11:55

अनुत्तरित प्रश्न / पल्लवी मिश्रा

जीवन!
क्या है जीवन?
ईश्वर का दिया अद्भुत नजराना?
अनजान राहों का सफर सुहाना?
क्या है यह पहचान अपने अस्तित्व की,
या महज मौत का एक खूबसूरत बहाना?

मृत्यु!
क्या है मृत्यु?
अन्तिम सत्य इस जीवन का?
या फिर अन्त इस तन-मन-धन का?
क्या यह अभिशाप है अतिशय कठिन?
या फिर सौभाग्य ब्रह्म-मिलन का?