Last modified on 14 दिसम्बर 2017, at 15:03

अनोखा प्‍यार / क्रिस्टोफर ओकिग्बो / कुमार मुकुल

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:03, 14 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=क्रिस्टोफर ओकिग्बो |अनुवादक=कुम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमारे पीठ पीछे आ चुका है चंद्रमा
एक-दूसरे पर झुके
हम दो देवदारों के मध्य

चढते चंद्रमा के साथ
हमारा प्यार
हमारे आदिम एकांत में वास कर रहा है

अब‍ छायाएं हैं हम
लिपटे एक-दूसरे से
शून्य को चूमती
छायाएं केवल।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : कुमार मुकुल