भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्तिम प्रार्थना / अदनान कफ़ील दरवेश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:29, 2 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अदनान कफ़ील दरवेश |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चाँद —
दफ़ा हो जाओ
हवा —
मुझ तक सुगन्ध न लाओ
खिड़कियो —
बन्द हो जाओ
दीवालो —
और निकट आओ
छत —
मुझ पर झुक जाओ
बत्तियो —
गुल हो जाओ
धड़कनो —
थम जाओ
साँसो —
और न दबाओ
स्मृतियो —
दूर जाओ
अन्धेरो —
और गहराओ
कफ़न बनो
मुझ पर छा जाओ ।