भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्धड़ आवेगों से / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:20, 19 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=धरती का आयतन / रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँगन का हरा-भरा पेड़
कहता है मुझे नहीं छेड़

मैं हरियल ममता हूँ
कच्चे आँगन भर की
छोटी-सी ऊँचाई
हूँ पूरे बाखार की

बच्चों की सहपाठी
मेरी फलधर काठी
शरद-वरद छाती है
                     उम्र में अधेड़।

हर घड़ी सहारे को
छतनारी बाहें हैं
बाहर तक चौकन्नी
चौकसी निगाहें हैं

अन्धड़ आवेगों से
वर्षा के वेगों से
तेरे हित निशि-बासर
                    झेली मुठभेड़।