Last modified on 8 अगस्त 2019, at 02:16

अपना अपना दुख / शहराम सर्मदी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:16, 8 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शहराम सर्मदी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बचपन से
अम्माँ से सुना करते थे
'पाँचों उँगलियाँ एक बराबर नहीं होतीं'

लेकिन पिछले कुछ बरसों से
अम्माँ मँझली उँगली को
खींच रही हैं
कहती हैं :
'उस को कैसे छोड़ूँ
पीछे रह जाएगी'

मँझली उँगली भी तो आख़िर जानती होगी
'पाँचों उँगलियाँ एक बराबर नहीं होतीं'

पीछे रह जाने का दुख तो मँझली उँगली सह जाएगी
लेकिन छोटी उँगली?
जिसे दबा कर
अम्माँ मँझली उँगली खींच रही हैं